पैगंबर हज़रत मुहम्मद के समर्थन की वेबसाइट - पैग़म्बर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम और महिला का सम्मान-4



عربي English עברית Deutsch Italiano 中文 Español Français Русский Indonesia Português Nederlands हिन्दी 日本の
Knowing Allah
  
  

   

जहां तक पैग़म्बर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के अपनी बीवियों के साथ बर्ताव का संबंध है, तो वह अतयंत नर्मी और विनम्रता का बर्ताव था। अस्वद से वर्णित है वह कहते हैं : “मैं ने आर्इशा रजि़यल्लाहु अन्हा से पूछा: अल्लाह के पैग़म्बर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अपने परिवार में क्या किया करते थे?  उन्हों ने उत्तर दिया: अपने परिवार की सेवा में व्यस्त रहते थे,  जब नमाज़ का समय हो जाता, तो नमाज़ के लिए उठ कर चले जाते थे।“ (बुखारी )

तथा आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अपनी बीवियों की प्रसन्नता ढूंढ़ते थे, और उन से मीठी-मीठी बातों और मनोहर वार्तालाप से सम्बोधित होते थे।

इस का एक उदाहरण आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का आर्इशा रजि़यल्लाहु अन्हा से यह कहना है:

''मैं तुम्हारी अप्रसन्नता और प्रसन्नता को पहचानता हूं। उन्हों ने पूछा: ऐ अल्लाह के पैग़म्बर! आप इसे कैसे पहचानते  हैं?  आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया: ''जब तुम प्रसन्न होती हो तो कहती हो: क्यों नहीं , मुहम्मद के पालनहार की क़सम,  और जब तुम नाराज़ होती हो तो कहती हो: नहीं, इब्राहीम के पालनहार की क़सम। तो उन्हों ने कहा: हां, अल्लाह की क़सम ऐ अल्लाह के पैग़म्बर! मैं केवल आप का नाम छोड़ती हूं।“ (बुखारी एंव मुस्लिम )

अर्थात दिल में आप की महब्बत बाक़ी रहती है।

इसी प्रकार पैग़म्बर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने अपनी पत्नी खदीजा रजि़यल्लाहु अन्हा को उनकी मृत्यु के पश्चात भी नहीं भुलाया। अनस रजि़यल्लाहु कहते हैं: जब पैग़म्बर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के पास कोर्इ तोहफा आता तो आप फरमाते:

''इसे फलां औरत को दे आओ, क्योंकि वह खदीजा की सहेली थी।“ (इसे तब्रानी ने रिवायत किया है ) 

यह है पैग़म्बर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का सम्मान महिलाओ के प्रति। तो ऐ महिला की स्वतंत्रता का राग अलापने वालो, तुम्हारा इस प्रकार के सम्मान से कितना संबंध है !

सर्व जगत के पालनहार से हमारी प्रार्थना है कि इस लेख को महिलाओं पर पैग़म्बर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के महान उपकार,  दया,  तथा उनके प्रति आप के अनुपम व्यवहार,  न्याय और सम्मान को स्पष्ट करने और मानवता को इनसे अवगत कराने में लाभदायक बनाये।

 




                      Previous article                       Next article




Bookmark and Share


أضف تعليق