नमाज़ की अमली सुन्नतें:  १- इहराम की तकबीर(यानी नमाज़ शुरू करने) के साथसाथ दोनों हाथों को उठाना l 2 – रुकूअ के लिए झुकते समय भी दोनों हाथों को उठाना l 3 - रुकूअ से उठते समय भी दोनों हाथों को उठाना l 4 -  तीसरी रकअत के लिए उठते समय दोनों हाथों को उठाना, और यह उसी नमाज़ में होगा जिस में दो तश्शहुद होते हैं l  5 -  हाथ उठाते समय और छोड़ते समय उंगलियों को एक दूसरे के साथ मिलाए रखना l 6 - उँगलियों को खुले खुले रखना और हथेली को क़िबला(पवित्र कअबा)  की और रखना l 7 - उँगलियोंको उठाते समय दोनों कंधे के बराबर या दोनों कानों की लोलकियों के बराबर रखना l 8 – दाहिने हाथ को बाएं हाथ पर रखना, अथवा दाहिने हाथ से बाएं हाथ की कलाई की हड्डी को पकड़ना l 9 – नज़र को सजदा की जगह पर रखना l 10 – दोनों पैरों को थोड़ा अलग अलग रखना l  11 – पवित्र कुरान को ठहर ठहर कर आराम से उसके अर्थ में सोच-विचार करते हुए पढ़ना l